जौनपुर, मई 28 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रामपुर के मई मोहल्ला वार्ड संख्या-11 निवासी विजय सिंह के मकान में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर परिवार के ही एक युवक को राड से मारकर घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने लूटपाट की घटना से इनकार किया। कहा कि केवल मारपीट का मामला है।आरोप है कि वार्ड संख्या-11 मोहल्ला मई निवासी विजय सिंह के मकान में घुसे चोर बड़े बॉक्स में लगी कुंडी व ताला को सरिया के सहारे तोड़कर उसमें रखा लाखों का आभूषण लूट ले गए। परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय शिवम सिंह पुत्र सर्वेश सिंह अपने भाई किशन की परीक्षा दिलाने वाराणसी गया हुआ था। यह भी पढ़ें- जोगवां गांव में आभूषण और नगदी सहित लाखों की चोरी मंगलवार रात लगभग 10 बजे वापस आया और परिवार के सदस्यों के साथ बाहर चारपाई पर सो गया। शिव...