सिद्धार्थ, मई 18 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में शनिवार देर रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे तीन युवकों को ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस, जबकि दो अन्य आरोपियों के पास से अवैध चाकू बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।त्रिलोकपुर थाने के प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि बिजौरा चौकी प्रभारी एसआई जयप्रकाश प्रसाद शनिवार रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे गुलरिहा गांव निवासी श्याम किशोर तिवारी के घर में तीन युवक चोरी की नीयत से घुस गए। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा को ले की गयी थी फायरिंग घर में आहट होने पर परिजन जाग गए और उन्होंने शोर मचात...