गोरखपुर, जनवरी 31 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बालापार निवासी संजय पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहते हैं। 29 जनवरी 2026 को उनके पिता खेत में पानी चलाने गए थे। छोटा भाई शुभम पाण्डेय दुकान पर था, जबकि मां घर बंद कर मौसी के घर चली गई थीं। इसी दौरान घर सूना पाकर चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्सों को खंगालते हुए करीब 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शाम को परिजन जब घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...