बलिया, फरवरी 10 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भीखा छपरा गांव के मूंज के डेरा में रविवार की रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कीमती सामान समेट ले गये। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित परिवार की महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया है। वैसे गांव में लूट होने की चर्चा कर रहे हैं। लूट का विरोध करने पर मारपीट करनेर का मामला भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है जिसकी हर बिंदु से तहकीकात की जा रही है। मूंज के डेरा निवासी मोतीलाल गोंड की पत्नी बंशी देवी ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात 12 बजे से दो बजे के बीच चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गये। इसके बाद घर में मौजूद बक्सा और आलमारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.