रायबरेली, मई 17 -- परशदेपुर संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पंचम सिंह मजरे कुंवरमऊ गांव में बीते शनिवार रात चोर घर में घुसकर नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के पूरे सिंह मजरे कुंवरमऊ गांव के रहने वाले शिवम सिंह पुत्र शिव विजय सिंह ने थाने में दी तहरीर देकर घर में चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बीते शनिवार रात चोर पेड़ के सहारे घर की छत पर चढ़ गए और वहां से घर के अंदर प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- घर से नकदी-जेवर समेट ले गए चोर चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ने के साथ सूटकेस में रखे 68 हजार रुपए की नकदी व सोने,चांदी के जेवरात चुरा ले गए।जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का साम...