मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे चोरों ने नगदी और आभूषण पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।कोलना गांव निवासी रणजीत सिंह का मकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार समेत घर के आगे के कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। सीढ़ी से नीचे कमरे में गए। चोरों ने पास रखे शृंगारदान से आलमारी की चाबी ढूंढ निकाली और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।पीड़ित के अनुसार चोर 25 हजार रुपये नगदी समेत लाखों का आभूषण चुरा ले गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.