फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- शमसाबाद, संवाददाता। फतेहपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने हजारों रुपये की नगदी और सामान पार कर दिया। वारदात के समय गृहस्वामी के कमरे की कुंडी लगाकर चोर आराम से सामान को खंगालते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट आयी।फतेहपुर गांव के प्रमोद कुमार के घर पर मध्य रात्रि चोर घुस गये। गृहस्वामी जहां सो रहे थे उस कमरे की कुंडी लगा दी। चोर दूसरे कमरे में तोड़फोड़ कर सामान खंगालते रहे। प्रमोद रात में लघुशंका के लिए दरवाजा खोलने को हुये तो बाहर से बंद था। इस पर गृहस्वामी ने पड़ोसी को फोन करके बुलाया। पड़ोसी जब तक घर पहुंचे तब तक चोर मौके से फरार हो गये थे। पड़ोसी ने कुंडी खोलकर गृहस्वामी को बाहर निकाला। पीड़ित प्रमोद के मुताबिक चोर बक्से का ताला तोडकर 50 हजार की नगदी, सोने की जंजीर, कपड़े और श्रंगारदानी चुरा ले गय...