मुरादाबाद, जून 12 -- थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी में गुरुवार की रात चार चोर एक घर में घुस गए। चोर खूंटी पर टंगी पैंट की जेब से करीब पांच हजार रुपए की नकदी निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे चार अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। घर के अंदर आहट सुनकर उन्होंने शोर मचा दिया।शोर सुनते ही चोर भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में खूंटी पर टंगी पैंट की जेब से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...