अमरोहा, जून 27 -- डिडौली क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में शुक्रवार दोपहर को घर में घुसी जंगली बिल्ली ने एक किशोर को काटकर घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए जोया सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाकर उपचार के बाद घर भेज दिया। गांव निवासी बाबूराम की पत्नी रेनू ने बताया कि घटना के समय बच्चे घर पर थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली बिल्ली घर में घुस आई और उनके चार वर्षीय बेटे आशीष पर हमला कर उसे काट लिया। बच्चे के घायल होने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी जोया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। यह भी पढ़ें- घर में घुसी जंगली बिल्ली ने किशोर को काटा उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...