बांदा, अगस्त 14 -- बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को दबंग ने पड़ोसी की छत के रास्ते घर में कूदकर सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला और मासूम बच्चियों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया पति हरियाणा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। घर पर वह दो मासूम बेटियों के साथ रहती है। 30 मई 2026 की रात 2 बजे अपनी बेटियों के साथ घर मेंर सो रही थी। इसी दौरान गांव का मूलचन्द्र, पड़ोसी की छत के रास्ते खपरैल वाले मकान में कूद गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: घर में घुसकर चाची से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज घर के अंदर घुसकर अश्लील हरकतें कर मुंह दबाकर छेड़खानी की। दुष्कर्म करने की नीयत से उसे निर्वस्त्र कर दिया। चिल्लान...