घर में घुसा किशोर, परिजनों ने बाहर से जड़ा ताला
महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। किशोरी के परिजनों को भनक लगी तो दरवाजे पर बाहर से ताला जड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि घर में फुसफुसाहट की आवाज सुन परिजन कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिये। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गयी। लोगों की भीड़ जमा हो गई। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस कमरे से किशोर को निकालकर थाने ले गई। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष गांव में ही पंचायत कर शादी के आश्वासन पर मामले में सुलह-समझौता कर लिए हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर पुलिस आरोपी किशोर को को घटना स्थल से थाने लाई। बाद में दोनों पक्षों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.