दरभंगा, मार्च 8 -- कमतौल/जाले। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी धीरेन्द्र झा की पत्नी सच्ची देवी ने घर का ताला तोड़कर घुसने, घर में रखे जेवर व कीमती सामान ले जाने तथा विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए जाले थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उसने लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाने के गुम्मा अव्वल निवासी ललित नारायण झा उर्फ लाल बाबू को आरोपित किया है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि गत 18 जनवरी को आरोपित अपने परिवार के साथ उनके बिहारी स्थित घर में ताला तोड़कर घुस गया। इस बात की जानकारी मिलने पर जब वे वहां पहुंचीं तो आरोपित ने घर से निकल जाने से इनकार कर दिया। बाद में जब वे अपनी मां का जेवर लेने गईं तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कांड का अनुसंधानक सुल्तान अहमद को बनाया गया है।

ह...