सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। तंबौर थाना क्षेत्र के वरसिंघवा खैरी पट्टी निवासी सरोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सरोज कुमार के मुताबिक, बीते 21 अप्रैल की रात सिरकिड़ा निवासी रिंकू चोरी की नीयत से उनके घर में घुसा था, लेकिन परिजनों के जागने पर वह भाग निकला। इस घटना की सूचना थाने में देने के बाद से आरोपी की मां सुधा देवी पीड़ित परिवार से आए दिन गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर परेशान करती हैं। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...