बदायूं, अगस्त 7 -- बदायूं। घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़, नकदी चोरी और तोड़फोड़ के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर गांव के राहुल, अमन और सुरेश उससे रंजिश मानते थे। आरोप है कि 19 मई की शाम पहले खेत पर विवाद हुआ, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद राहुल, अमन, सुरेश, राम खिलौना और मीना लाठी-डंडे, फावड़ा और सरिया लेकर उसके घर में घुस आए और सामान तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेश ने फावड़े से जानलेवा हमला किया, जबकि राहुल ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। अ...