हरिद्वार, मार्च 8 -- सिडकुल थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला और फायरिंग में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पांच मार्च को प्रमोद पाल की तहरीर पर सिडकुल थाने में आरोपी राजीव पाल समेत कई आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी लाठी-डंडे, तलवार और तमंचे लेकर उनके घर में घुसे। प्रमोद और उनके परिवार से गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को जांच सौंपी गई। सात मार्च को पुलिस ने आरोपी जतिन उर्फ भारत निवासी गोंडा, राजीव पाल निवासी मुजफ्फरनगर, रोहन सिंह निवासी बिजनौर और सागर निवासी सहारनपुर को पकड़ लिया। बाकी आरोपियों की तलाश म...