रुडकी, जनवरी 7 -- लक्सर,संवाददाता। रामपुर रायघटी में बाइक से साइड लगने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हुई। बाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर में मारपीट, तोड़फोड़ की। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम रामपुर रायघटी निवासी छोटी कुमारी पत्नी जॉनी कुमार अपने बेटे निशांत और रक्षित के साथ गांव की एक दुकान पर जा रही थी, तभी सामने से गांव के दो युवक बाइक पर आ रहे थे। उनकी बाइक से छोटी को साइड लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई, पर लोगों ने उन्हें समझा कर घर भेज दिया। आरोप है कि देर शाम दूसरे पक्ष के कई लोग लाठी, डंडे व सरिये लेकर जॉनी के घर में घुसे और मारपीट, तोड़फोड़ करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.