घर में घुसकर हमला करने में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अप्रैल 29 -- डिडौली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर मिलक में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी आलम पुत्र मोहम्मद यासीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह आरटीओ ऑफिस गया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह घर वापस लौटा तो गांव निवासी माजिद पुत्र रहीसुद्दीन बेवजह ही घर के बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो माजिद और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद माजिद के भाई जावेद, शाहिद और कासिम भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आलम के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर माजिद, जावेद, शाहिद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.