घर में घुसकर हमलावरों ने मां-बेटे पर किया हमला
मथुरा, मई 18 -- थाना अंतर्गत मोहल्ला नब्बेघर निकासा में नामजदों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए मां-बेटे को घायल कर दिया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मौहल्ला निवासी सलीम 14 मई को घर से बाहर गया हुआ था। घर पर पत्नी आलिया और बेटा अरहान अकेले थे। आरोप है कि तभी पड़ोस के नदीम, फईम, इकबाल, सईम आदि ने लाठी-डण्डे लेकर घर में घुस गाली-गलौज कर मारपीट की। बताते हैं कि दोनों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों को मौके की ओर आये। इन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भा गये। मारपीट में अरहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.