मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मीरापुर। कस्बें के मोरी मौहल्ला निवासी सोनू पुत्र कर्मबीर में मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की दोपहर में उसके पड़ौस में कुछ बच्चों में लड़ाई हो रही थी जिसका उसने बीच बचाव करा दिया था और घर वापिस आ गया।आरोप है कि कुछ समय बाद मौहल्ले का ही सोनू पुत्र खजान,हरसू व वंश पुत्रगण राने हाथों में लाठी डंडे व फावड़ा लेकर उसके घर पहुँचे और उस पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने उसे बचाने आये उसके पिता कर्मबीर को भी मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने घायलों को मैडिकल के लिए भेज कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...