प्रयागराज, मई 30 -- उमरपुर नींवा उपरहार निवासी आकाश भारतीया ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के विजय उर्फ छोटका, अजय उर्फ पन्नी, गोलू पासी और अभय पासी ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया। उसकी तहरीर के अनुसार, 27 मई की रात करीब पौने 12 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और उसके चाचा भारत पासी को बाहर बुलाने लगे। उनके बाहर न आने पर आरोपियों ने गालीगलौज की। भाई सनी भारतीया और चाचा बाहर आए तो आरोपियों ने सरिया, रॉड और तमंचे की मुठिया से वार किया। जान बचाने के लिए दोनों घर के अंदर भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने तमंचे से तीन राउंड फायरिंग भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...