बिजनौर, जून 4 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी कलां में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की नाक में रॉड आर-पार हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 14 नामजद तथा 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम उमरी कलां निवासी कादिर पुत्र शमशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी सलीम पुत्र हनीफ ने अपनी दुकान खाली करा ली थी। यह भी पढ़ें- बटऊआ गांव में मारपीट, तीन गंभीर आरोप है कि दुकान खाली होने के बाद सलीम उससे नाराज चल रहा था और उसे सबक सिखाने की धमकी दे रहा था।घर में घुसकर किया हमलातहरीर के अनुसार मंगलव...