बुलंदशहर, जनवरी 12 -- अरनिया क्षेत्र के गांव लखनवाड़ा में रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया और तमंचे के बल पर परिजनों को आतंकित करते हुए उनसे मारपीट की गई। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार दोपहर को अरनिया क्षेत्र के गांव लखनवाड़ा निवासी पीड़ित कृष्णा राघव उर्फ भोलू घायलावस्था में अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा। यहां उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 10 जनवरी की सुबह वह अपने पिता को शाहपुर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.