लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने घर के कमरे में 3 बच्चों के साथ सो रही थी। महिला का आरोप है कि रात करीब 12 बजे गांव निवासी विजय उसके कमरे में घुस आया और सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आंख खुल जाने पर महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी विजय भाग गया। महिला के मुताबिक उसका पति बाहर कमाने गया है। जिससे वह अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अकेले घर में रहती है। सुबह महिला धौरहरा कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.