लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक शर्मनाक घटना सामने आई, जब एक युवक ने घर में घुसकर सो रही 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर जागी माँ ने न केवल आरोपी की जमकर पिटाई की, बल्कि उसे कमरे में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे पीड़िता की माँ अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में सो रही थीं। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर सोती युवती से छेड़छाड़, साहसी माँ ने आरोपी को दबोचकर किया पुलिस के हवाले इसी दौरान सीपैट चौराहा निवासी सत्यम पुत्र गिरजा शंकर उनके घर में घुस आया और सो रही 18 वर्षीय युवती ...