नोएडा, जून 26 -- नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-31 स्थित एक मकान में घुसकर बदमाश लाखों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग अक्षय कुमार झा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जून की रात करीब 11 बजे उन्हें घर में आहट सुनाई दी। इसके बाद शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी ने शयनकक्ष में खुद को कैद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब आई तो पता चला कि चोर ड्राइंग रूम का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। चोरों ने घर की चारदीवारी पर लगी कंटीली तार भी काट दी थी। चोर घर से लैपटॉप, गूगल पिक्सल टैबलेट, चार्जिंग स्पीकर डॉक, एसबीआई और आईडीबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड, करीब 25 हजार रुपये नकद, परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज और एनएमआरसी कार्ड चोरी कर ले गए। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस...