घर में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, जून 17 -- चांदपुर। चांदपुर के फीना अड्डे पर तीन दिन पूर्व घर में घुसकर मारपीट लूटपाट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार उमरी पीर हाॅल सराय रफी निवासी डॉ. हारुन की तहरीर पर 14 जून को कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने जान से मारने की नीयत से हमला करने पांच लाख रुपये की नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर ले जाने तथा सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए। बुधवार को पुलिस ने वांछित चल रहे हामिद हसन निवासी मसीत थाना हीमपुर दीपा, जुनैद निवासी फजलपुर ढाकी थाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.