बरेली, जनवरी 6 -- गालीगलौज के विरोध पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और महिलाओं से छेड़छाड़ की। इस मामले में थाना इज्जतनगर में आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर के गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि रविवार रात वह घर लौट रहे थे तो गांव के ही हिस्सू खां रास्ते में रोककर गालियां देने लगा। विरोध करने पर हिस्सू खां का बेटा दानिश, भाई हबीब, भतीजा जुनैद, शोएब और परिवार के गुलशन, मोबीन व सहनूर ने मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर अपने घर भागे तो आरोपी भी पीछे से पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घर की महिलाओं से भी छेड़छाड़ की गई। उन्होंने 112 नंबर कॉल की तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में उनकी तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.