बागपत, मई 18 -- छपरौली। छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हेवा में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। रंजिश के चलते चार लोगों में घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित चंद्रपाल पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया की वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के सुधीर, राहुल, सुभाष और अमित लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में कई जगह चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी पूनम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने दोबारा जान से म...