शामली, जून 5 -- कांधला। नगर के मोहल्ला खैल निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर रंजिशन घर में घुसकर हमला करने, पत्नी के साथ अभद्रता करने तथा लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला खैल निवासी असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही आरिफ पुत्र लतीफ तथा उसका परिवार उससे पुरानी रंजिश रखता है। आरोप है कि 29 मई को आरिफ अपने परिवार के कई लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी व मारपीट मामले में नौ लोगों पर एफआईआर विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। असलम का कहना...