हमीरपुर, मार्च 5 -- बिवांर, संवाददाता। रंजिशन गांव के दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके पुत्र व पुत्री की जमकर पिटाई की। हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से लैस थे। पिटाई से तीनों को चोटे आई हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव की रामजानकी पत्नी जगभान वर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंग तीन सगे भाइयों सहित छह लोगों ने बुधवार की रात नौ बजे के करीब घर में घुसकर अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पुत्री काजल और पुत्र कुलदीप उसे बचाने को आए तो हमलावर उन पर भी डंडों से टूट पड़े। पुत्र के सिर में कुल्हाड़ी मारी गई है, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुत्री ने यूपी 112 नंबर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.