रामपुर, जून 23 -- दर्जन भर लोगों ने अपने हाथों में लाठी डंडे, सरिये लेकर एक राय मशबरा होने के बाद घर में घुसकर घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल परिवार की और से ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक नंगली निवासी फाहनुज खान के घर में बीस जून को गांव के ही ताजीम खां, तौसीफ, तंजील, तहसीन खां, अजीम खां, सईम खां, जाफर खां, सादक खां, मिक्की खां, मकीन खां, सऊद खां सहित सभी ग्यारह लोगों ने अपने हाथों में लाठी डंडे, सरिये लेकर घर में घुस आए और एक राय मशबरा होकर लाठी डंडों, सरियों से मारपीट करने शुरू कर दिया जिसमें फाहनुज खां के चाचा फरियाद खां, घर की महिलाएं घायल हो गई। फाहनुज खां ने सभी ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...