श्रावस्ती, अगस्त 25 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के मध्यनगर मनोहरपुर गांव में चोरों ने सोमवार की रात घर में घुसकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इकौना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। करन चौधरी पुत्र अलखराम चौधरी निवासी मध्यनगर मनोहरपुर ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे के बाद परिवार के लोग घर में सो रहे थे। बड़ी भाभी सुनीता के कमरे का एसी खराब होने के कारण वह अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 170 ग्राम की पाजेब, लगभग चार ग्राम के कान के टॉप्स, चांदी की बिछिया, अंगूठी तथा कुछ नकदी ले गए। वहीं चोरो ने घर में रखे बाक्स को ले जाकर खेत में तोड़कर सामान निकाल लि...