संवाददाता, जनवरी 28 -- यूपी में कौशांबी जिले में हैवानियत की हद पार हो गईं। मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक लकवा पीड़ित महिला के सामने घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी ने कनपटी पर तमंचा सटाते हुए 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके पहले वह पीड़िता की अश्लील फोटो प्रसारित करने के मामले में जेल जा चुका है। पूरे घटनाक्रम में आरोपी की मां-भाई व दो अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपियों की करतूत से सहमी पीड़िता ने स्कूल छोड़ दिया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली इलाके की छात्रा का कहना है कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। मां लकवाग्रस्त है। आरोप है कि कोखराज निवासी राहुल पुत्र रोशन ने उसका वीडियो एडिट कर अश्लील बनाया फिर उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था। हालांकि, हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.