जौनपुर, अप्रैल 25 -- मछलीशहर। पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने रॉड से हमला कर दंपति को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के खानजादा मोहल्ला निवासी शबनम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम पड़ोसी शारिक, शालू, नन्हका के साथ अकबरी ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे घर पर रॉड से हमला कर दिया। मेरे पति मो. अमीर के हाथ पर रॉड से मारकर घायल कर दिया। मुझे भी सभी मिलकर पीटे। जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर रॉड से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, केस दर्ज यह भी पढ़ें- रुपयों के लेनदेन में व्यक्ति पर चाकुओं से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान क...