शामली, मई 1 -- थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू में घर में घुसकर एक युवती के साथ छेडखानी करने तथा विरोध करने पपर मारपीट करने और बीयर की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने लोगों ने एसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर पुलिस पर सिर्फ मारपीट के मामले में ही मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी वीरपाल पुत्र राजबीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह करीब 10ः30 बजे उसकी पुत्री शालू घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट व जान से मारने क़ी धमकी देने का आरोप आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विनित पुत्र नरेंद्र और शुभम पुत्र श्याम सिंह घर में घुस आए और युवती से छेडखानी का प्रयास किया, लेकिन...