फरीदाबाद, जनवरी 8 -- पलवल। कैंप थाना अंतर्गत घर में घुसकर एक युवक द्वारा युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई के साथ मारपीट भी की। कैंप थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद थी तभी एक युवक उसके घर में घुस आया और उसे बंधक बना लिया उक्त युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका शोर सुनकर उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। भाई को आता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथी को आवाज देकर बुला लिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर युवती के भाई के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.