प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- उदयपुर। इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जनवरी की शाम करीब पांच बजे गांव के ही दो युवक बाइक से घर पर आए और तेज हॉर्न बजाने लगे। युवती घर से निकली तो आरोपी युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगे। इस पर युवती घर के अंदर चली गई तो आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो भाई के साथ गांव के लोग पहुंच गए। भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और गाली गलौच करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में उदयपुर एसओ प्रदीप कुमार का कहना है शिकायत मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...