आगरा, अप्रैल 8 -- सिकंदरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पीड़िता घर में अकेली थी। तभी आरोपित घर में घुस आए। उससे अश्लील हरकत करने लगे। विरोध पर मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना सात अप्रैल शाम करीब छह बजे की है। वह घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रामकुमार और रामनिवास नगला अर्जुन अकबरा सिकंदरा ने उसके घर में घुसकर उसे पकड़ने की कोशिश की। गलत तरीके छुआ और अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर दी। शोर करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है आरोपितों ने पूर्व में भी ऐसी हरकत की थी, तब समाज के लोगों ने समझौता करा दिया था। घटना के बाद से पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.