मुरादाबाद, फरवरी 26 -- मझोला थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। चीख-पुकार मचने पर पड़ोस के दो युवक बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडी समिति चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 23 फरवरी रात करीब 9:30 बजे वह घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान लोकेश नाम का युवक घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले नरेश और उसका भाई हृदेश पीड़िता को बचाने पहुंच गए। आरोप है कि लोकेश ने उन दोनों के साथ गाली-गलौज की। मना करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.