पीलीभीत, दिसम्बर 21 -- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर युवती के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती के भाई की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 18 दिसंबर को रात में गांव का ही आसिफ पुत्र अकील खा उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी वहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जब उसने इसकी शिकायत की तो आरोपी और उसके परिवारवालों ने उसको धमकाया। आरोपी पूर्व में भी कई बार उसकी वहन के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर उसकी वहन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.