बक्सर, जून 26 -- पेज तीन के लिए --- कार्रवाई थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 19 जून की रात में घटी घटना पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज कराई है नामजद एफआईआर कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से अभद्र व्यवहार करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 19 जून की रात आरोपित युवक घर में घुस गया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। युवती ने जब शोर मचाया तो उसके परिवार के सदस्य जाग गए। आरोप है कि पकड़े जाने पर युवक ने युवती की मां और उसके पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। मारपीट करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायलों का इलाज डुम...