घर में घुसकर युवती और परिजनों से मारपीट
रुद्रपुर, जून 21 -- सितारगंज। ग्राम साबेपुर सरकड़ा में एक युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम साबेपुर सरकड़ा निवासी दीक्षा कश्यप पुत्री किशनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून की सुबह वह घर में बैठी थी। इसी दौरान उसके दूर के रिश्तेदार नेकपाल और उसका भाई तेजराम निवासी ग्राम नौली पिपलिया, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.