मथुरा, मई 18 -- थाना गोविंद नगर के नई बस्ती में घर में घुसकर युवतियों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। नई बस्ती निवासी रईसो शाह ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र निवासी चउआ, आसिफ, अनस और एक अन्य व्यक्ति उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने उनकी पुत्री पूनम उर्फ आशिका पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर मौके पर जब अन्य बहनें फिजा और नुसरत पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल पूनम उर्फ आशिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता रईसो के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना गोविंद प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्...