गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नासिरपुर इलाके में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक युवक की पिटाई करने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। नासिरपुर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते नौ अप्रैल की सुबह करीब छह बजे उनका बेटा प्रियंशु सोकर उठा और कमरे से निकलकर गैलरी में पहुंचा। यह भी पढ़ें- करेली में युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही पारस, विजय, दीपक और योगेश ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे और ब...