गोरखपुर, जून 27 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ओझवली गांव में मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओझवली निवासी अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि 23 जून की रात वह बाजार से छोले-भटूरे लाकर बच्चों को खिला रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उत्कर्ष, कार्तिक, श्वेता, राजमती और रविंद्र घर में घुस आए और डंडे, मुक्कों व घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अनिल के सिर, पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...