हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में घर में घुसकर तीन आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।थाने में दर्ज मुकदमे में गांव मतनौरा निवासी बबलू कुमार ने बताया कि वह मेरठ जिले के परतापुर स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करता है। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर मतनौरा पहुंचा था। घर आने के बाद वह चारपाई पर लेटकर आराम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान करीब तीन बजे गांव का ही गौरव, सौरभ और शिब्बू तीन बाइकों पर सवार होकर उसके घर पहुंच गए। तीनों आरोपी अपने साथ धारदार हथियार लेकर आए थे। आरोप है कि घर में घुसते ही तीनों ने पीड़ित पर हमला कर दिया औ...