फरीदाबाद, जून 19 -- पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना अंतर्गत असावटी गांव में आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर नामजद सहित चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित गौरव ने बताया कि 15 जून की शाम को वह अपने घर पर थी। यह भी पढ़ें- कंपनी मैनेजर की गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला इसी दौरान उसे बाहर से अपने पति गौरव के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब उसने दौड़कर बाहर देखा, तो गांव का ही रहने वाला ओमप्रकाश उसके पति के साथ झगड़ा ...