बागपत, मई 22 -- आदर्श नंगला गांव में दो आरोपियों ने घर में घुसकर एक युवक को फावड़े से वार कर घायल कर दिया। उसे बचाने आई उसकी दादी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आदर्श नंगला के रहने वाले भूरा ने बताया कि उससे रंजिश रखने वाले दो युवक फावड़ा लेकर उसके घर में घुस गए और उस पर फावड़े से वार किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची उसकी दादी के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- रंजिश में चाचा पर हमला, तीन पर केस दर्ज पीड़ित ने अनुज और कल्लु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आरोपी पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुके है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...