बरेली, मार्च 5 -- आंवला। नगर के कच्चा कटरा के सचिन प्रजापति ने बताया कि बुधवार दोपहर वह बाइक साथ कर रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवक हाथ में तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए और गालियां देनी शुरू कर दीं विरोध किया तो एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं, जो उसने पुलिस को सौंपने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...