अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निशातबाग में घर में घुसकर युवक पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं,पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। निशातबाग निवासी शमशाद का बेटा अदनान बीते छह मार्च को घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। बीच-बचाव में आए मां-बाप को भी बुरी तरह पीट दिया था। इस संबंध में सुब्हान,उस्मान,शाहिद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार रात पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...